
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने कैंप असिस्टेंट के पदों पर विज्ञापन सं० 06/VSA/2022/SS उ०प्र० पावर कॉरपोरेशन लि० एवं उसके सहयोगी वितरण निगमों हेतु समूह ‘ग’ के अन्तर्गत शिविर सहायक ग्रेड-3 के निम्नलिखित श्रेणीवार रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से प्रतियोगात्मक परीक्षा द्वारा चयन हेतु निर्धारित अर्हता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आमंत्रित हैं।
Table of Contents
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने किन पदों पर आवेदन माँगा है ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने कैंप असिस्टेंट (शिविर सहायक ग्रेड-3) के पदों पर आवेदन माँगा है।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के कितने पद है ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के 24 पद है जिनका वितरण निम्न प्रकार है।
| पद कोड़ | पद का नाम | अनारक्षित | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति |
| 24 | शिविर सहायक ग्रेड-3 | 21 | 02 | 00 | 00 | 01 |
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक का वेतनमान क्या होगा ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक का वेतन मान 21200-86100 रूपये होगा एवं अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि० में लागू नियमानुसार देय होगें।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के पद के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होगी?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए शैक्षिक योग्यता निम्न होनी चाहिए :
(क) भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि अथवा किसी राज्य
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष उपाधि।
(ख) हिन्दी आशुलेखन में न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य ।
(ग) कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए उम्र सीमा क्या रहेगी ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए उम्र सीमा
दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम – 21 वर्ष एवं अधिकतम – 40 वर्ष । 6- आयु में अनुमन्य छूटः- (क) अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को, जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष छूट अनुमन्य होगी। (ख) भूतपूर्व सैनिक(यथा उत्तर प्रदेश के शासनादेश में परिभाषित एवं जिन्होंने सेना में कम से कम 05 वर्ष की सेवा की हो) को अधिकतम आयु सीमा में उनके द्वारा सेना में की गयी पूर्ण वर्षों की सेवा की अवधि में तीन वर्ष जोड़ते हुए छूट अनुमन्य होगी।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक पद में भूतपूर्व सैनिको के लिए आरक्षण कितना होगा ?
आरक्षण : आरक्षण के सम्बन्ध में उ०प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी एवं कॉरपोरेशन द्वारा अंगीकृत शासनादेशों में निहित प्राविधानों के अनुसार ही आरक्षण के नियम लागू होगें। भूतपूर्व सैनिक (यथा उत्तर प्रदेश के शासनादेश में परिभाषित एवं जिन्होंने सेना में कम से कम 05 वर्ष की सेवा की हो) अभ्यर्थियों को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य होगा। नोट:-नवीनतम शासनादेश के अनुसार विज्ञापित पदों के विरूद्ध गणनानुसार क्षैतिज आरक्षण के अन्तर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एवं विकलांग अभ्यर्थियों हेतु पद उपलब्ध नहीं हैं। आरक्षण का लाभ लेने के लिये अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी जो उ0प्र0 के मूल निवासी नहीं है, अनारक्षित श्रेणी के अन्तर्गत ही आवेदन करें। अभ्यर्थी को केवल आवेदित श्रेणी का ही लाभ अनुमन्य होगा।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक की परीक्षा कब होगी ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक की परीक्षा जुलाई 2022 माह के तृतीय सप्ताह में होगी
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के परीक्षा केंद्र कहाँ होंगे ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक की परीक्षायें यथासंभव लखनऊ, मेरठ, नोयडा, आगरा एवं वाराणसी शहरों में होगी। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर अथवा विशेष परिस्थितियों में परीक्षा के स्थान को बदला अथवा घटाया/बढ़ाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए आवेदन शुल्क एवं प्रोसेसिंग चार्जेज अप्रतिदेय (Non Refundable) है। |
1. | उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थी हेतु Rs. 826/- प्रति आवेदन (जी0एस0टी0 सहित) |
2. अनारक्षित एवं आर्थिक रूप यो कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी हेतु Rs. 1180/- प्रति आवेदन (जी0एस0टी0 सहित)
(1) आवेदन शुल्क एवं प्रोसेसिंग चार्जेज नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / पेमेंट गेटवे अथवा स्टेट बैंक आफ इंडिया के चालान के माध्यम से जमा होगा, इसके अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन शुल्क जमा नहीं होगा एवं जमा करने की विधि वेबसाइट www.uppcl.org पर उपलब्ध है। बैंक चार्जेज अभ्यर्थी द्वारा अलग से देय होंगे।
(2) आवेदन शुल्क एवं प्रोसेसिंग चार्जेज के मद में जमा की गयी धनराशि किसी भी दशा में न तो वापस की जायेगी और न ही स्थानान्तरित अथवा किसी अग्रिम चयन हेतु सुरक्षित की जायेगी।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए आवेदन कैसे करें ? आवेदन कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक के लिए आवेदन वेबसाइट www.uppcl.org को खोलें एवं टैब “APPLY ONLINE AGAINST ADVT NO.- 06/VSA/2022/SS” पर क्लिक करें तथा नये वेबपेज पर How to Apply पर क्लिक कर प्रक्रिया को समझे। 13. प्रवेश पत्र:- लिखित परीक्षा(CBT) तथा दक्षता परीक्षा (टंकण एवं आशुलेखन) हेतु प्रवेश पत्र को अभ्यर्थी द्वारा वेबसाइट www.uppcl.org से डाउनलोड करना होगा तथा इसकी सूचना आवेदन पत्र में दिये गये रजिस्टर्ड मोबाइल नं0 पर SMS एवं रजिस्टर्ड ई-मेल पर मेल द्वारा प्रेषित की जायेगी। प्रवेश पत्र डाक द्वारा प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि वे अपना रजिस्टर्ड ई-मेल एवं मोबाइल नम्बर को अन्तिम परीक्षाफल निर्गत होने तक सजीव रखें। परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचना इन्हीं के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।
आवेदन 25 मई 2022 से शुरू होंगे
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक का नोटिफिकेशन कहाँ देखें ?
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में शिविर सहायक का नोटिफिकेशन नीचे देखें
- GAIL Recruitment Through GATE-2026, Executive Trainee APPLY NOW
- Ncert class 10 social science book hindi medium PDF download
- Ncert class 10 science book hindi medium PDF Download
- Ncert class 10th maths hindi book latest version pdf download
- Ncert class 9 science hindi medium book latest version pdf download
- · नौकरीगुरु के टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें : Join Our Telegram Channel
- · नौकरी गुरु के Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें : Naukariगुरु
- · नौकरी गुरु के Facebook Page को लाइक करें : Naukariगुरु
- · नौकरी गुरु को Twitter पर फॉलो करें : Naukariगुरु
- · नौकरी गुरु के Whats app ग्रुप को ज्वाइन करें : Naukariगुरु
- · नौकरी गुरु को instagram पर फॉलो करें : Naukariगुरु
- · नौकरी गुरु के Facebook Group को Join करें : Naukariगुरु


