Table of Contents
TGC(Technical Graduate Course)-142 क्या है ?
TGC(Technical Graduate Course) भारतीय सेना का एक विशेष कार्यक्रम है, जिसके तहत योग्य अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों को स्थायी कमीशन के लिए चयनित किया जाता है। TGC-142 कोर्स का प्रशिक्षण जनवरी 2026 से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में शुरू होगा।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक किया जा सकता है ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्न दिनांक के बीच कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 30/04/2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 29/05/2025 दोपहर 3 बजे तक
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 के लिए पात्रता मानदंड क्या है ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 के लिए पात्रता मानदंड निम्न है।
(a) राष्ट्रीयता:
उम्मीदवार निम्नलिखित में से किसी एक श्रेणी का होना चाहिए:
भारत का नागरिक,
नेपाल का नागरिक,
भारतीय मूल का व्यक्ति जिसने पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया या वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से प्रवास किया हो।
(b) आयु सीमा:
01 जनवरी 2026 को आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जन्म तिथि 02 जनवरी 1999 से 01 जनवरी 2006 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।
(c) शैक्षिक योग्यता:
इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम वर्ष के छात्रों को 01 जनवरी 2026 तक सभी सेमेस्टर की अंकसूचियाँ जमा करनी होंगी।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर आवेदन करना होता है।
आप इस प्रक्रिया को निम्न तीन चरणों में पूरा कर सकते है।
(a) पंजीकरण:
वेबसाइट पर ‘Officer Entry Apply/Login’ पर क्लिक करें।
यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो ‘Registration’ विकल्प का चयन करें।
सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद, लॉगिन करें और ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
(b) फॉर्म भरना:
व्यक्तिगत जानकारी, संचार विवरण, शैक्षिक योग्यता और पूर्व SSB अनुभव को ध्यानपूर्वक भरें।
प्रत्येक भाग को ‘Save & Continue’ के माध्यम से सुरक्षित करें।
(c) आवेदन का सारांश और सबमिशन:
अंत में भरे गए सभी विवरणों की जाँच करें।
सुनिश्चित होने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
आवेदन जमा करने के 30 मिनट बाद रोल नंबर के साथ फॉर्म की प्रिंट कॉपी प्राप्त करें।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 के लिए शारीरिक मानक क्या है ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 के लिए शारीरिक मानक निम्न है।
TGC-142 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा:
क्र. | गतिविधि | न्यूनतम आवश्यकता |
---|---|---|
1. | 2.4 किमी दौड़ | 10 मिनट 30 सेकंड |
2. | पुश-अप्स | 40 |
3. | पुल-अप्स | 06 |
4. | सिट-अप्स | 30 |
5. | स्क्वाट्स | दो सेट, प्रत्येक में 30 पुनरावृत्तियाँ |
6. | लंजेस | दो सेट, प्रत्येक में 10 पुनरावृत्तियाँ |
7. | तैराकी | तैराकी का मौलिक ज्ञान |
महत्वपूर्ण: सभी शारीरिक मानकों को सटीकता से पूरा करना अनिवार्य है। असफल होने पर चयन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 की चयन प्रक्रिया कितने चरणों में पूरी होगी ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी
(a) आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग:
भारतीय सेना मुख्यालय (MoD) द्वारा शॉर्टलिस्टिंग की जाती है।
प्रत्येक इंजीनियरिंग शाखा के लिए कटऑफ प्रतिशत निर्धारित किया जाता है।
(b) एसएसबी इंटरव्यू:
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
इंटरव्यू प्रक्रिया दो चरणों में होती है: स्टेज-1 (Screening Test) और स्टेज-2 (Interview, GTO, Psychology Test)।
(c) मेडिकल परीक्षण:
एसएसबी में सफल होने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होता है।
मेडिकल परीक्षण में सभी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 का प्रशिक्षण कितने माह में पूरा होगा ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 का प्रशिक्षण 12 माह में पूरा होगा ।
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को सैन्य शिक्षा, शारीरिक प्रशिक्षण, और युद्ध कौशल की पूरी तैयारी कराई जाती है।
इस अवधि के दौरान विवाह करना या परिवार के साथ रहना वर्जित होता है।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 के पद और वेतनमान क्या होंगे ?
TGC-142 (Technical Graduate Course – जनवरी 2026 के पद और वेतनमान निम्न है।
लेफ्टिनेंट स्तर से शुरुआत होती है, वेतनमान ₹56,100 से ₹1,77,500 तक होता है।
कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, और अन्य उच्च पदों पर पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होती है।
इसके अतिरिक्त, MSP (मिलिट्री सर्विस पे) ₹15,500 प्रतिमाह प्रदान किया जाता है।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
सभी चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन क्लियर करना आवश्यक है।
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के अनुशासन और आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है।
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 का official नोटिफिकेशन कैसे डाउनलोड करें?
TGC-142 (Technical Graduate Course - जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
महत्वपूर्ण जरूरी लिंक
- नौकरीगुरु के टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें : Join Our Telegram Channel
- नौकरी गुरु के Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु के Facebook Page को लाइक करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु को Twitter पर फॉलो करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु के Whats app ग्रुप को ज्वाइन करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु को instagram पर फॉलो करें : Naukariगुरु
Share this:
- Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- More
- Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to share on Pocket (Opens in new window) Pocket
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp