Table of Contents
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू start – 15 मई 2025
- अंतिम तिथि last date -14 जून 2025
BSSC किस पद के लिए आवेदन open किया है ?
BSSC प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) पद के लिए आवेदन open किया है।
BSSCप्रयोगशाला सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए ?
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न चाहिए।
उम्मीदवारों को विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
यह पद उन छात्रों के लिए अत्यंत उपयुक्त है जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास की है और लैब असिस्टेंट के तौर पर सरकारी विभाग में कार्य करना चाहते हैं।
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए वेतनमान (Pay Scale) कितना मिलता है ?
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए वेतनमान (Pay Scale) निम्न मिलता है।
वेतन स्तर: लेवल – 4 (Pay Level-4)
सरकार के नियमानुसार सभी भत्तों सहित वेतन प्रदान किया जाएगा।
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए रिक्त पदों का वर्गवार विवरण (Category-wise Vacancy Details) किस प्रकार है ?
प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) कुल 143 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये है।
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए रिक्त पदों का वर्गवार विवरण (Category-wise Vacancy Details) नीचे दिया गया है।
| श्रेणी | कुल पद | महिलाओं के लिए 35% आरक्षण अंतर्गत पद | स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों हेतु | दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु पद |
|---|---|---|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 56 | 20 | – | VI-01 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 22 | 08 | – | DD-02 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 | – | – | – |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 27 | 09 | – | OH-02 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 18 | 06 | – | – |
| पिछड़ी वर्ग की महिलाएँ (WBC) | 05 | – | – | – |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 14 | 05 | – | MD-01 |
| कुल पद | 143 | 48 | – | VI, DD, OH, MD मिलाकर कुल 06 पद |
📝 नोट:
VI: दृष्टि दिव्यांग
DD: मूक-बधिर दिव्यांग
OH: चलंत दिव्यांग
MD: मानसिक विकार
BSSCप्रयोगशाला सहायक के लिए आयु सीमा (AgeLimit) क्या है ?
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए आयु सीमा (Age Limit) निम्न है।
उम्मीदवार की आयु की गणना 01 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
| कोटि | अधिकतम आयु सीमा |
|---|---|
| अनारक्षित (पुरुष) | 37 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) | 40 वर्ष |
| अनारक्षित (महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति / जनजाति (पुरुष व महिला) | 42 वर्ष |
| सभी कोटियों के दिव्यांग अभ्यर्थी | ऊपर दी गई सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट |
न्यूनतम आयु: सभी वर्गों के लिए 18 वर्ष अनिवार्य
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार है ?
BSSC प्रयोगशाला सहायक के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।
उम्मीदवार https://bssc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया के प्रमुख चरण:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
“ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें
आवश्यक विवरण भरें – व्यक्तिगत, शैक्षणिक व संपर्क जानकारी
स्कैन की हुई फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)
आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
दस्तावेज़ जो आवश्यक हो सकते हैं (Documents Required)
10वीं व 12वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
फोटो व हस्ताक्षर (स्कैन की हुई प्रति)
अधिवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे।
एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त हो सकते हैं।
सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियाँ इंटरव्यू या चयन के बाद मांगी जा सकती हैं।
आयोग द्वारा किसी भी स्तर पर आवेदन रद्द किया जा सकता है यदि फर्जी जानकारी पाई गई।
दिव्यांगों के लिए आरक्षण के अंतर्गत निर्धारित कोटियों में ही मान्यता दी जाएगी।
📩 संपर्क जानकारी (Contact Details)
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
पता: पोस्ट – वेटनरी कॉलेज, पटना – 800014
वेबसाइट: https://bssc.bihar.gov.in
ईमेल / हेल्पलाइन: वेबसाइट पर उपलब्ध
अभी आवेदन करे — Click Here
महत्वपूर्ण जरूरी लिंक
- नौकरीगुरु के टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें : Join Our Telegram Channel
- नौकरी गुरु के Youtube चैनल को सब्सक्राइब करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु के Facebook Page को लाइक करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु को Twitter पर फॉलो करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु के Whats app ग्रुप को ज्वाइन करें : Naukariगुरु
- नौकरी गुरु को instagram पर फॉलो करें : Naukariगुरु
